मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जशपुर आगमन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत, पुलिस लाइन हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी
04-Nov-2026 2:21:59 pm
1387
जशपुरनगर 4 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आज पुलिस लाइन जशपुर हेलीपेड में आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जुदेव प्रबल प्रताप सिंह जुदेव,सुनील गुप्ता, भरत सिंह, कृष्णा राय, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र दुग्गा सरगुजा आईजी श्री दीपक कुमार झा कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
