महिसागर में गोमती साय की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक, संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर हुई चर्चा
ताजा खबरें


बड़ी खबर

महिसागर में गोमती साय की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक, संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर हुई चर्चा

 पत्थलगांव । गुजरात प्रवास के दौरान विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने महिसागर जिला सर्किट हाउस में जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं सहकारिता क्षेत्र के अग्रणियों के साथ परिचय बैठक की।

बैठक के दौरान जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया गया। वरिष्ठजनों ने अपने अनुभव साझा किए तथा जिले में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा हुई।

गोमती साय ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव एवं मार्गदर्शन को संगठन की महत्वपूर्ण पूंजी बताते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। बैठक में महिसागर जिले के प्रमुख पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image