राज्योत्सव के मंच से जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा प्रदर्शन, जशपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे मुख्य अतिथि
ताजा खबरें


बड़ी खबर

राज्योत्सव के मंच से जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा प्रदर्शन, जशपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे मुख्य अतिथि

जशपुर 28 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। 

इसी कड़ी में जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राज्योत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने अधिकारियों को राज्योत्सव के अवसर पर विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों और विकास कार्यों को आम नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा।

सशक्त नारी, युवा उड़ान’ होगी मुख्य थीम

इस वर्ष राज्योत्सव 2026 की मुख्य थीम सशक्त नारी, युवा उड़ान

निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं, उपलब्धियों और सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके माध्यम से महिला सशक्तीकरण और युवाओं के विकास से जुड़े प्रयासों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

स्थानीय कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

जिला स्तरीय राज्योत्सव में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

रणजीता स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्योत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और शासन की जनहितकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image