मनोरा में सरगुजा ओलंपिक के जरिए ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की पहल, दो दिनों तक चला खेलों का महाकुंभ, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ समापन समारोह
ताजा खबरें


बड़ी खबर

मनोरा में सरगुजा ओलंपिक के जरिए ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की पहल, दो दिनों तक चला खेलों का महाकुंभ, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ समापन समारोह


 मनोरा- विकासखंड मनोरा में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 अंतर्गत विकासखंड के कनिष्ठ 14 वर्ष से 17 आयु वर्ग एवं वरिष्ठ17 वर्ष  से ऊपर के खिलाड़ियों हेतू 15 एवं 16 अक्टूबर 2026 को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें विकासखंड मनोरा के स्कूली एवं ग्रामीण युवा प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन खेल भावनाओं के साथ किया। खेल महाकुंभ के समापन समारोह में श्रीमती शांति भगत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष- वर्तमान जिला पंचायत सदस्य, हैप्पी कमल कुजूर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, जनपद सदस्य- कांता भगत, शोषण टोप्पो रंजीत भगत, गोविंद राम भगत पूर्व जनपद अध्यक्ष, पूर्व जनपद सदस्य सुषमा सिंह, जयराम भगत एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
         विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनोरा रघुनाथ राम के नेतृत्व में एवं तरुण कुमार पटेल विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में  संपन्न हुआ। कार्यक्रम के व्यवस्थित संचालन में आशुतोष शर्मा बी.आर.सी.सी. की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खेल गतिविधियों को नियमानुसार संपन्न कराने में खेल प्रशिक्षक- घनश्याम टोप्पो नजरियुस तिग्गा, राजेश मिंज विवेक लकड़ा, शारदा साहू प्रतिमा खेस, शिक्षक जीवनलाल सारथी, अजीत कुमार सिदार, मुनेश्वर यादव ओपी चौधरी संदीप प्रधान दिनेश त्रिपाठी का सहयोग रहा। खेल महाकुंभ में अभिलेख संधारण महत्वपूर्ण कार्य है जिसका संचालन थबीर साहू, प्रितम साहू एवं दिग्विजय पटेल के द्वारा किया गया। 02 दिवसीय खेल महोत्सव में माइक संचालन हिंदी के साथ साथ कुडूख सादरी मे उदघोष हुआ जिसे नंदलाल शास्त्री, मुनेश्वर यादव संदीप प्रधान के द्वारा किया गया।
               02 दिवसीय खेल महोत्सव में जूनियर 100 मीटर दौड़ में साहिल भगत मनोरा बालिका दीपिका घाघरा 200 सौ मीटर दौड़ समीर तिग्गा हर्राडीपा बालिका अल्पा लकडा 400 सौ मीटर दौड़ मोहन कुमार मनोरा बालिका राधा भगत प्रथम रहे। वरिष्ठ वर्ग में बालक 100 मीटर दौड़ स्वर्ण खाखा घाघरा बालिका सशीला बाई मनोरा प्रथम 200 सौ मीटर दौड़ अरुण एक्का करडीह बालिका पार्वती बाई गजमा प्रथम एवं 400 सौमीटर दौड़ निशांत एक्का तलोरा प्रथम रहे। इस महाकुंभ खेल महोत्सव में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ बालक बालिका वर्ग में गोला-फेंक, भाला फेंक, बैडमिंटन, खो खो, कबड्डी फुटबाल, व्हालीबाल, ऊंची कूद ,लंबी कूद एवं विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं के लिए रस्साकसी इत्यादि खेल विधा सम्पन्न हुए जिसमें मनोरा विकासखंड के स्कूली एवं ग्रामीण युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता प्रदान किए। संपूर्ण कार्यक्रम को व्यवस्थित संचालित करने में जगतपाल राम एबीओ, प्रवीण कुमार पाठक, मंडल संयोजक मनोज सिंह, प्रेमलाल बर्मन, विपिन विकास खरे, विनोद भगत, चंद्रशेखर भगत, दिनेश त्रिपाठी, उज्जवल वैष्णव एवं कार्यक्रम अंतर्गत सभी संस्थाओं के प्राचार्य, संकुल समन्वयक एवं संलग्न किये गए सभी शासकीय कर्मचारियों, छात्रावास अधीक्षकों का सहयोग सराहनीय सहयोग रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image