जशपुर में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने सीईओ अभिषेक कुमार सख्त, खराब परीक्षा परिणाम पर कार्रवाई के निर्देश, अनुपस्थित कर्मचारियों की भी मांगी जानकारी
ताजा खबरें


बड़ी खबर

जशपुर में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने सीईओ अभिषेक कुमार सख्त, खराब परीक्षा परिणाम पर कार्रवाई के निर्देश, अनुपस्थित कर्मचारियों की भी मांगी जानकारी

जशपुर नगर/ 16 अक्टूबर 2026

यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् सीईओ अभिषेक कुमार ने जिला पंचायत सभाकक्ष में सभी बीईओ,एबीईओ और जिले के समस्त शासकीय हाई व हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक में तिमाही परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों की औसत उपस्थिति,  एमबीयू और अपार आईडी की समीक्षा की। खराब परीक्षा परिणाम पर नाराजगी जाहिर करते हुए पत्थलगांव विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल फरसाटोली के व्याख्याता को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश उन्होंने दिए और खराब परीक्षा परिणाम देने वाले विषय शिक्षकों को इसी माह समीक्षा के लिए बुलाने का निर्देश भी दिया। साथ ही उन्होंने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्य को निर्देशित करते हुए लंबे से समय से अनुपस्थित और निलंबित कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध कराने को भी कहा। 

जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने स्वामी विवेकानंद विद्यालयो, गौ विज्ञान परीक्षा, सीएम हेल्पलाइन, वीएसके अप में शून्य अटेंडेंस,जाति प्रमाण पत्र शिविर और स्मार्ट क्लास के समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश प्राचार्य को दिए। विभागीय कार्यों को समय पर पूर्ण करने की बात भी उन्होंने कही।

बैठक में यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने गुणवत्ता सुधार हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की। प्राचार्य से चर्चा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु प्रयास बढ़ाने की बात कही। शिक्षक पालक बैठक, विद्यालय में कराए गए प्रायोगिक कार्यों और शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम के दृष्टिकोण से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। 

समीक्षा बैठक में यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय, संजय दास, विनोबा के सोमनाथ साहू सहित सभी बीईओ, एबीईओ और बीआरसीसी सहित विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image