नवरात्रि में सोगड़ा पहुंचीं विधायक गोमती साय, जगत जननी मां के दरबार में की पूजा-अर्चना, अवधूत भगवान राम जी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
ताजा खबरें


बड़ी खबर

नवरात्रि में सोगड़ा पहुंचीं विधायक गोमती साय, जगत जननी मां के दरबार में की पूजा-अर्चना, अवधूत भगवान राम जी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

जशपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने जशपुर जिले के सोगड़ा पहुंचकर जगत जननी मां के दरबार में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही बाबा ओघेश्वर अवधूत भगवान राम जी के भी दर्शन कर श्रद्धा व्यक्त की।

इस पावन अवसर पर विधायक गोमती साय ने मां जगदंबा के चरणों में समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि मां जगत जननी की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार हो।

विधायक गोमती साय ने नवरात्रि पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि नवरात्रि शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें मां दुर्गा की आराधना के साथ सकारात्मकता, श्रद्धा और सेवा भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मां जगदंबा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा हर परिवार खुशहाल रहे, यही उनकी प्रार्थना है।

नवरात्रि के अवसर पर मां जगदंबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ विधायक ने क्षेत्रवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave Your Comment

Click to reload image