सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव-गांव पहुंच रहा सेवा सेतु, शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण, योजनाओं का मिल रहा सीधा लाभ
ताजा खबरें


बड़ी खबर

सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव-गांव पहुंच रहा सेवा सेतु, शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण, योजनाओं का मिल रहा सीधा लाभ

जशपुर, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर जिले के सभी 8 विकासखंडों में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा केन्द्र और छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में ग्राम कुकरभुका, जनपद पंचायत कांसाबेल, ग्राम किनकेल, जनपद पंचायत जशपुर, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम शेखरपुर तथा फरसाबहार विकासखंड के ग्राम समडमा में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए। 

शिविरों में खाद्य, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मत्स्य पालन, पशुपालन, कृषि, श्रम एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

शिविर में ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करने की कार्रवाई की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया।

सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं और योजनाओं की जानकारी एवं लाभ मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिक, ग्रामवासी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image