कांसाबेल में दिव्यांगजनों के लिए लगा सेवा संकल्प शिविर, 155 दिव्यांगजनों को मिला योजनाओं का लाभ, 76 यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र
ताजा खबरें


बड़ी खबर

कांसाबेल में दिव्यांगजनों के लिए लगा सेवा संकल्प शिविर, 155 दिव्यांगजनों को मिला योजनाओं का लाभ, 76 यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र

जशपुरनगर, 24 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को आवश्यक सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में दिव्यांगजन सेवा एवं सहयोग अंतर्गत दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया गया।  इस दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया के साथ-साथ पेंशन योजनाओं, सहायक उपकरण एवं दिव्यांगजन ऋण सहित विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन लिए गए। शिविर में 155 दिव्यांगजन उपस्थित हुए।
     शिविर में दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाणीकरण की प्रक्रिया के बाद 76 दिव्यांगजन यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र पाए गए, जबकि 20 दिव्यांगजनों को आवश्यक जांच एवं उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केन्द्र में रेफर किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। श्री विफल एक्का को व्हीलचेयर तथा श्री टिकेश्वर राम को ट्राईसायकल प्रदान की गई। साथ ही पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। शिविर में जनपद पंचायत कांसाबेल के उपाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता, समाज कल्याण के उप संचालक श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांसाबेल, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनपद पंचायत बगीचा के कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने के साथ उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

Leave Your Comment

Click to reload image