श्री सर्वेश्वरी समूह के 66वें स्थापना दिवस पर सेवा और सद्भाव की अनूठी पहल,जिला अस्पताल के वार्डों में पहुंचकर मरीजों को बांटा गया पौष्टिक आहार, मंदिर-मस्जिद और गिरिजाघरों में झाड़ू देकर दिया स्वच्छता व आपसी भाईचारे का संदेश
ताजा खबरें


बड़ी खबर

श्री सर्वेश्वरी समूह के 66वें स्थापना दिवस पर सेवा और सद्भाव की अनूठी पहल,जिला अस्पताल के वार्डों में पहुंचकर मरीजों को बांटा गया पौष्टिक आहार, मंदिर-मस्जिद और गिरिजाघरों में झाड़ू देकर दिया स्वच्छता व आपसी भाईचारे का संदेश

नारायणपुर । श्री सर्वेश्वरी समूह के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर बाबा भगवान राम ट्रस्ट ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा द्वारा सेवा, सद्भाव और स्वच्छता का संदेश देते हुए विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस 21 सितंबर को ट्रस्ट की ओर से जिला चिकित्सालय जशपुर में मरीजों को पौष्टिक आहार का वितरण किया गया, वहीं नगर के मंदिर, मस्जिद एवं गिरिजाघरों में झाड़ू वितरित कर स्वच्छता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।

21 सितंबर को अपराह्न करीब 3.30 बजे बाबा भगवान राम ट्रस्ट के कार्यकर्ता एवं श्री सर्वेश्वरी महिला मंडल, जशपुर के सदस्य डॉ. आर.के. सिंह के नेतृत्व में राजा देवशरण जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर करीब 154 मरीजों को फल, चना, जूस, बिस्किट सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर सेवा भाव के साथ उनका हालचाल भी जाना गया। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष इसी प्रकार सेवा कार्य किए जाते हैं और इस वर्ष भी अस्पताल में मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया।

इसके साथ ही ट्रस्ट द्वारा जशपुर नगर के विभिन्न पूजा स्थलों में झाड़ू का वितरण किया गया। मंदिर, मस्जिद और गिरिजाघरों में झाड़ू पहुंचाकर धार्मिक स्थलों की स्वच्छता के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। इस दौरान नगर के करीब 68 पूजा स्थलों में झाड़ू वितरित की गई। ट्रस्ट की इस पहल का उद्देश्य सभी धर्मों के पूजा स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।

पूजा स्थलों में झाड़ू वितरण के लिए दो समूह बनाए गए थे। प्रथम समूह में आर.एन. मिश्रा, रमेश राम एवं प्रमोद नायडू ने सक्रिय भूमिका निभाई, जबकि द्वितीय समूह में कमल दूबे, प्रवीण सिन्हा एवं वीरेन्द्र सिन्हा ने विभिन्न पूजा स्थलों तक पहुंचकर झाड़ू वितरण में सहयोग किया।

जिला चिकित्सालय में पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम में डॉ. आर.के. सिंह, संतोष कुमार मिश्र, गगन यादव, कुदन सिंह, निर्भय सोनी, अखिलेश यादव, प्रतीक सिंह, अमन सिंह, वेद तिवारी, मृत्युंजय सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, सत्येन्द्र सिंह, मनीष उरांव, बिन्दे राम भगत, शाश्वत, संतोष सोनी, सर्वेश सिंह, सत्यम सिंह नायक, राजीव सिंह एवं तरुण पटेल सहित ट्रस्ट के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला संगठन की ओर से सुश्री सौम्या सुरभि, श्रीमती सरिता श्रीवास्तव, अनुपमा सिंह, अनिमा मिश्रा, अंजू सिन्हा, नवीना यादव, स्नेहा उपाध्याय, निधि यादव, निशा सिंह, अर्पिता दूबे, रंजिता षाडगी, सोनी सिंह एवं अनामिका सिन्हा ने सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। वहीं ग्राम सोगड़ा की सरपंच श्रीमती बांधो बाई भी अपनी टोली की सदस्यों असिला बाई, मीरा बाई, रीता, शिल्पा एवं फूलमनी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

श्री सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस पर आयोजित इन सेवा गतिविधियों के माध्यम से बाबा भगवान राम ट्रस्ट ने सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव को एक साथ जोड़ते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया। जिला चिकित्सालय में मरीजों की सेवा और नगर के विभिन्न धर्मस्थलों में स्वच्छता सामग्री का वितरण कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image