टांगरगांव में स्टील प्लांट स्थापना की आशंका पर प्रशासन के सामने ग्रामीणों ने रखी बात, कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया एमओयू निरस्त, आशंका दूर होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समर्थन में लगाए जमकर नारे
जशपुर 09 सितंबर2926
कांसाबेल विकासखंड के टांगरगांव में बन रहे पेट्रोल पंप को लेकर स्टील प्लांट निर्माण की आशंका पर सैकड़ों ग्रामीण जशपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों को आशंका थी की पेट्रोल पंप स्टील प्लांट का ही हिस्सा है और पेट्रोल पंप के बाद स्टील प्लांट की स्थापना तो नहीं की जा रही है। इसी आशंका को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी।
ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल चार सदस्यीय दल ने कलेक्टर रोहित व्यास से मुलाकात कर पूरे मामले पर चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि टांगरगांव में प्रस्तावित स्टील प्लांट को लेकर हुआ एमओयू निरस्त किया जा चुका है।कलेक्टर से चर्चा के बाद ग्रामीणों ने स्टील प्लांट के एमओयू के निरस्तीकरण से संबंधित आदेश की कॉपी भी देखी।
आदेश की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल नजर आया।कलेक्ट्रेट से बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिंदाबाद के नारे लगाए। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व में भी ग्रामीणों को टांगरगांव में स्टील प्लांट नहीं खोले जाने को लेकर आश्वस्त किया था।एमओयू निरस्त होने की जानकारी और आदेश की कॉपी देखने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रशासन का आभार जताया है।
टच करें :- PDF
