विकासखंड शिक्षा कार्यालय छुरिया में नए बीईओ जितेंद्र उईके ने संभाली जिम्मेदारी, प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने पहुंचकर किया आत्मीय स्वागत
छुरिया। विकासखंड शिक्षा कार्यालय छुरिया में नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जितेंद्र कुमार उईके ने बुधवार, 9 सितंबर को कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू बीईओ कार्यालय पहुंचे और गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने कहा कि नए बीईओ के पदभार संभालने से विकासखंड शिक्षा कार्यालय में कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।
नवपदस्थ बीईओ जितेंद्र उईके ने स्वागत के लिए शिक्षक संघ का आभार जताते हुए विभागीय कार्यों में संगठन से सहयोग की अपेक्षा की। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में पहुंचकर नवपदस्थ बीईओ का स्वागत-अभिनंदन करेंगे।
