जशपुर में मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज, कलेक्टर रोहित व्यास ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का किया निरीक्षण; लाइट-पंखे, पानी, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
जशपुर 1 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को जशपुर के पालीटेक्निक कालेज का निरीक्षण किया।
विदित हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में मेडिकल कालेज की घोषणा की थी।
50 सीटें निर्धारित किया गया है।
इसी कड़ी में इस वर्ष मेडिकल कालेज का प्रथम वर्ष शुरू किया जाना संभावित है और जिला प्रशासन के द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पालीटेक्निक कालेज में मेडिकल कालेज संचालित करने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रहा है।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान भवनों के लाइट पंखे, शौचालय की साफ सफाई सहित जरूरी बुनियादी व्यस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
पानी की पर्याप्त सुविधा और बालिका,बालक छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था, सहित रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही मेडिकल कालेज में डीप फ्रीजर की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार मेडिकल कॉलेज के डीन,अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
