सेवानिवृत्ति के बाद भी नहीं भूले सहकर्मी, ग्रामीण सड़कों के विकास में अहम योगदान देने वाले हरिओम शर्मा का जशपुर में आत्मीय सम्मान, भावुक हुआ मिलन समारोह
ताजा खबरें


बड़ी खबर

सेवानिवृत्ति के बाद भी नहीं भूले सहकर्मी, ग्रामीण सड़कों के विकास में अहम योगदान देने वाले हरिओम शर्मा का जशपुर में आत्मीय सम्मान, भावुक हुआ मिलन समारोह

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता हरिओम शर्मा के सम्मान में जशपुर में हुआ आत्मीय मिलन समारोह

जशपुर । सरगुजा संभाग में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और ग्रामीण सड़क विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री हरिओम शर्मा के सम्मान में जशपुरनगर में आत्मीय मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे अधिकारियों, अभियंताओं और विभागीय सहकर्मियों ने श्री शर्मा का आत्मीय स्वागत कर उनका सम्मान किया।

इस दौरान श्री हरिओम शर्मा को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके लंबे शासकीय सेवाकाल को याद करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण, गुणवत्ता और विभागीय कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में उनके योगदान को सराहा।

समारोह में अधिकारियों ने कहा कि श्री शर्मा की कार्यशैली, अनुभव और मार्गदर्शन से विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं। ग्रामीण सड़कों के विकास को गति देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस अवसर पर श्री हरिओम शर्मा ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान मिला सहयोग, स्नेह और अपनापन उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

समारोह का माहौल आत्मीय और भावुक रहा। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री शर्मा के स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सरगुजा संभाग की ओर से आयोजित यह मिलन समारोह उनके प्रति सम्मान और स्नेह की यादगार अभिव्यक्ति बन गया।

Leave Your Comment

Click to reload image