दमगड़ा में रफ्तार का कहर: कोटिया-रमसमा मार्ग पर तेज बाइक ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, दोनों पैर और एक हाथ में गंभीर चोट, बाइक सवार दोनो युवक भी गंभीर रूप से घायल
ताजा खबरें


बड़ी खबर

दमगड़ा में रफ्तार का कहर: कोटिया-रमसमा मार्ग पर तेज बाइक ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, दोनों पैर और एक हाथ में गंभीर चोट, बाइक सवार दोनो युवक भी गंभीर रूप से घायल

नारायणपुर ।बगीचा ब्लॉक के करमा ग्राम पंचायत अंतर्गत दमगड़ा में कोटिया-रमसमा मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क पर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर की चपेट में आए बुजुर्ग के दोनों पैर और एक हाथ में गंभीर चोट आने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल में दो युवक सवार होकर कोटिया की ओर से रमसमा जा रहे थे। इसी दौरान रमसमा की ओर से एक बुजुर्ग पैदल सड़क पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक सीधे बुजुर्ग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक और बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल घायलों की मदद के लिए पहुंचे। बाइक चालक और पीछे बैठे युवक को गंभीर चोटें आने पर ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। वहीं बुजुर्ग के दोनों पैर और एक हाथ में गंभीर चोट होने की जानकारी सामने आने के बाद उन्हें भी एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना की जानकारी मिलते ही करमा पंचायत के उपसरपंच एवं मंडल उपाध्यक्ष बगीचा महेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए भेजने में सहयोग किया। सूचना मिलने के बाद नारायणपुर पुलिस भी घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
     फिलहाल घायलों की पहचान और हादसे के वास्तविक कारणों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद दुर्घटना की स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image