जिला स्तरीय बैठक में भाजपा ने दिखाई एकजुटता, कुनकुरी में जुटे वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता; गोमती साय ने कहा- मजबूत संगठन ही प्रभावी जनसेवा की नींव
कुनकुरी। जशपुर जिले के कुनकुरी में स्थित अग्रसेन भवन में प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में विधायक गोमती साय शामिल हुईं।
बैठक में सरगुजा संभाग प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री अवधेश चंदेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मितुल कोठारी, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय, जिलाध्यक्ष भरत सिंह, जिला प्रभारी अमर सुल्तानिया सहित जिले के समस्त पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
विधायक गोमती साय ने कहा कि मजबूत संगठन ही जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाता है। कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता एवं समर्पण से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
