शहीदों के बलिदान को याद कर देशभक्ति से सराबोर हुआ समर्पित बाल गृह बालक, श्रीमती हेमा शर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, बच्चों ने प्रस्तुत किए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम
ताजा खबरें


बड़ी खबर

शहीदों के बलिदान को याद कर देशभक्ति से सराबोर हुआ समर्पित बाल गृह बालक, श्रीमती हेमा शर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, बच्चों ने प्रस्तुत किए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम

जशपुरनगर। 
स्वतंत्रता दिवस के शुभ  अवसर पर  समर्पित बाल गृह बालक में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के माहौल के बीच ध्वजारोहण किया गया। बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती हेमा शर्मा  ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और देश भक्ति की भावना व्यक्त की।ध्वजारोहण के उपरांत तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान के साथ पूरा माहौल देशभक्ति के भाव मेंडूब गया । 
इस अवसर पर उपस्थित बाल गृह में निवासरत बच्चे और स्टाफ 
ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के लिए अपना बलिदान देने वाले   महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।श्रीमती हेमा शर्मा  ने  बच्चों और स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमारे लिए विशेष होता है । इससे हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने सभी बच्चों से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का की बात कही । इस अवसर पर नन्हे- मुन्ने बालकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति  देकर सभी का मन मोह लिया ।

Leave Your Comment

Click to reload image