सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की समीक्षा में कलेक्टर सख्त, सीएम हेल्पलाइन-जनदर्शन के लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण और विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
ताजा खबरें


बड़ी खबर

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की समीक्षा में कलेक्टर सख्त, सीएम हेल्पलाइन-जनदर्शन के लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण और विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश


 

जशपुर 28 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप संचालित सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के क्रियान्वयन संबंध में सोमवार को कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  उन्होंने कहा कि इस योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन किया जाना है।योजना के तहत हितग्राहियों को 31 योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है।इसके लिए  सर्वेक्षण कार्य के माध्यम से छुटे हुए हितग्राहियों का चिन्हांकन करके योजना का लाभ दिया जाएगा।
    इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू,सभी एसडीएम , जनपद पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को बताया कि सुघ्घर अभियान के तहत हितग्राहियों को जॉब कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,राशन कार्ड,जल जीवन मिशन, आयुष्मान कार्ड, आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन,जननी सुरक्षा योजना,आय जाति निवास प्रमाण पत्र,विवाह प्रमाणपत्र, गर्भवती महिलाओं और बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण, प्रधानमंत्री जन-धन योजना , आधार कार्ड, कौशल विकास योजना से युवाओं का प्रशिक्षण,श्रम कार्ड, आदि अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने मंगल भवन, सामुदायिक भवन,सीसी रोड, सांस्कृतिक भवन,खेल मैदान,मिनी स्टेडियम,आदि प्रगतिरत निर्माण कार्यों की जानकारी ली।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन के लंबित आवेदनों का भी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

Leave Your Comment

Click to reload image