रविदास जयंती पर अंबिकापुर में सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश, विधायक गोमती साय ने कहा— संत रविदास के आदर्शों पर चलकर ही बनेगा समतामूलक, सौहार्दपूर्ण और सशक्त भारत
ताजा खबरें


बड़ी खबर

रविदास जयंती पर अंबिकापुर में सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश, विधायक गोमती साय ने कहा— संत रविदास के आदर्शों पर चलकर ही बनेगा समतामूलक, सौहार्दपूर्ण और सशक्त भारत

अंबिकापुर, सरगुजा। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर जिला सरगुजा (अंबिकापुर) में आयोजित 'समरसता संकल्प अभियान' एवं 'हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा' जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में विधायक गोमती साय ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, उनके महान विचारों तथा सामाजिक समरसता के संदेश का स्मरण करते हुए समाज में समानता, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और आदर्शों के माध्यम से प्रेम, मानवता, समरसता तथा भेदभाव से मुक्त समाज की प्रेरणा दी, जो आज भी समाज के लिए उतनी ही प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक समरसता एवं सर्वजन कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है। साथ ही, उन्होंने एक समतामूलक, सशक्त एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक से सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी, सरगुजा जिलाध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हरपाल सिंह भामरा, सरगुजा संभाग प्रभारी श्री अवधेश चंदेल, सह प्रभारी श्री सुनील गुप्ता, सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरूपा सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यशाला में सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता तथा 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

Leave Your Comment

Click to reload image