मन की बात' के 136वें एपिसोड में युवा शक्ति, नवाचार और राष्ट्रभक्ति का संदेश, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बोले— विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से मिलेगी नई ताकत
ताजा खबरें


बड़ी खबर

मन की बात' के 136वें एपिसोड में युवा शक्ति, नवाचार और राष्ट्रभक्ति का संदेश, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बोले— विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से मिलेगी नई ताकत

बिलासपुर। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के परसदा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड का श्रवण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि 'मन की बात' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरणादायी कहानियों, नवाचारों और जनसहभागिता के उत्कृष्ट उदाहरणों को देश के सामने लाकर नागरिकों में सकारात्मक सोच, जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध का संचार करते हैं।

उन्होंने कहा कि 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने युवा शक्ति की उपलब्धियों, नवाचार और तकनीकी क्षमता, खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर सैनिकों के अदम्य साहस एवं बलिदान को नमन किया। साथ ही आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश भी देशवासियों को दिया।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार प्रत्येक नागरिक को 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने, जनसेवा, नवाचार, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।

उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave Your Comment

Click to reload image