भाजपा ग्रामीण मंडल कुनकुरी की मासिक कामकाजी बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर बना रोडमैप, कार्यकर्ताओं से हर घर तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने का आह्वान
ताजा खबरें


बड़ी खबर

भाजपा ग्रामीण मंडल कुनकुरी की मासिक कामकाजी बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर बना रोडमैप, कार्यकर्ताओं से हर घर तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने का आह्वान

 

नारायणपुर। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल कुनकुरी की मासिक कामकाजी बैठक रविवार को ग्राम कुडूकेला में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश यादव की अध्यक्षता तथा ग्रामीण मंडल प्रभारी श्रीनायक मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के सातों मोर्चों के गठन एवं उनके संगठनात्मक विस्तार, प्रत्येक बूथ पर मजबूत बूथ समिति का गठन, बूथ समिति के सदस्यों की नियुक्ति तथा बूथों को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर नियमित संपर्क, जनसंपर्क अभियान तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर ग्रामीण मंडल प्रभारी श्रीनायक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करे, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और अनुशासित कार्यशैली को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी संगठन को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा विभिन्न मोर्चों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में "संगठन सर्वोपरि" के संकल्प के साथ "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के उद्घोष से कार्यक्रम का समापन किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से ग्रामीण मंडल प्रभारी श्रीनायक मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुप नारायण बड़ाइक, गौतम राय, जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह, जिला पंचायत सदस्य मलिता बाई, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, मंडल महामंत्री शंकर यादव, शिवशंकर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष तुलाधर यादव, संतान राम, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी देवलाल यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भारती भगत, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष लक्ष्मी बाई, सुखनी बाई, शक्ति केंद्र संयोजक टिकेश्वर यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राम, किसान मोर्चा मंडल मंत्री अभिषेक पुरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह, भाजयुमो महामंत्री अरुण मोहंती, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, भाजयुमो मंडल मंत्री वीरेंद्र सिंह, वेदप्रकाश अंगिरा, अजय यादव, गणेश चौहान, भोला यादव, जगदीश सिंह, दिनेश चौहान, राम सिंह, संतोष देहरी, मंगल कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, पारखीतो राम यादव, अर्बन सिंह, बांदू नायक, रवीनाथ सिंह, नरेश यादव, सतकुमार यादव सहित ग्रामीण मंडल कुनकुरी के समस्त पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image