बारिश ने बढ़ाई किसानों की उम्मीदें: जशपुर जिले में मानसून सक्रिय, 1 जून से अब तक 2081.4 मिमी वर्षा, मनोरा बना सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र
ताजा खबरें


बड़ी खबर

बारिश ने बढ़ाई किसानों की उम्मीदें: जशपुर जिले में मानसून सक्रिय, 1 जून से अब तक 2081.4 मिमी वर्षा, मनोरा बना सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र

जशपुरनगर। जिले में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। 9 जुलाई को जिले में औसतन 46.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं 1 जून से 9 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 2081.4 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। हालांकि यह आंकड़ा पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की 2789.3 मिमी सामान्य औसत वर्षा से अभी कम है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा में मनोरा सबसे आगे रहा, जहां 307.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा सन्ना में 291.3 मिमी, कुनकुरी में 253.7 मिमी, पत्थलगांव में 226.4 मिमी, कांसाबेल में 205.5 मिमी, जशपुर में 191.5 मिमी, दुलदुला में 176.0 मिमी, बगीचा में 152.0 मिमी, बागबहार में 148.2 मिमी तथा फरसाबहार में 129.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बीते 9 जुलाई को हुई वर्षा की बात करें तो पत्थलगांव तहसील में सर्वाधिक 9.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी है और खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। वहीं प्रशासन भी वर्षा की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave Your Comment

Click to reload image