छत्तीसगढ़ पुलिस में मिला प्रमोशन का तोहफा : 61 एसआई बने इंस्पेक्टर, विभाग जल्द जारी करेगा नई तैनाती की सूची
ताजा खबरें


बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ पुलिस में मिला प्रमोशन का तोहफा : 61 एसआई बने इंस्पेक्टर, विभाग जल्द जारी करेगा नई तैनाती की सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2013 बैच के 61 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) को पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाया गया है।

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी आदेश में विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र अधिकारियों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों की नई पदस्थापना के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह पदोन्नति वरिष्ठता एवं विभागीय नियमों के अनुरूप की गई है। पदोन्नति से पुलिस विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और अधिकारियों को उनकी सेवा एवं अनुभव के अनुरूप नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

पुलिस विभाग में लंबे समय से इस पदोन्नति आदेश का इंतजार किया जा रहा था। आदेश जारी होने के बाद पदोन्नत अधिकारियों में उत्साह का माहौल है। अब सभी की निगाहें आगामी पदस्थापना सूची पर टिकी हैं, जिसके माध्यम से नए इंस्पेक्टरों को विभिन्न जिलों एवं इकाइयों में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image