लोककला जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. तीजन बाई के निधन पर मुख्यमंत्री बोले— छत्तीसगढ़ का गौरव हमेशा अमर रहेगा-सीएम विष्णु देव साय ने डॉ. तीजन बाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
ताजा खबरें


बड़ी खबर

लोककला जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. तीजन बाई के निधन पर मुख्यमंत्री बोले— छत्तीसगढ़ का गौरव हमेशा अमर रहेगा-सीएम विष्णु देव साय ने डॉ. तीजन बाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर, 5 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्म विभूषण एवं पद्मश्री से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला और आजीवन साधना से छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश और दुनिया में गौरवान्वित किया। लोककला के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, "पद्म विभूषण और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. तीजन बाई का निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पूरे देश और विश्व में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।"

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image