स्नान पूर्णिमा पर दोकड़ा धाम बनेगा भक्ति का महाकुंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 108 कलशों से होगा भगवान जगन्नाथ का महाभिषेक, गजानन वेश के अलौकिक दर्शन और महाप्रसाद का मिलेगा सौभाग्य
ताजा खबरें


बड़ी खबर

स्नान पूर्णिमा पर दोकड़ा धाम बनेगा भक्ति का महाकुंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 108 कलशों से होगा भगवान जगन्नाथ का महाभिषेक, गजानन वेश के अलौकिक दर्शन और महाप्रसाद का मिलेगा सौभाग्य

दोकड़ा (जशपुर)। ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा धाम में आज स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं माता सुभद्रा का दिव्य महारण स्नान महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और वैदिक विधि-विधान के साथ आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर भगवान का 108 पवित्र कलशों के सुगंधित एवं मंत्रोच्चारित जल से महाभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को भगवान के दिव्य गजानन (हाथी) वेश के दुर्लभ दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त होगा।

श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 1:00 बजे मंगल आरती एवं हरि कीर्तन से होगा। इसके पश्चात 1:30 बजे पहंडी विजय, 2:30 बजे 108 पवित्र कलशों के जल से देव स्नान, 3:30 बजे भगवान का दिव्य श्रृंगार एवं गजानन वेश दर्शन तथा 4:00 बजे संध्या आरती के बाद महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में दोकड़ा धाम पहुंचकर इस दुर्लभ धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने और भगवान श्री जगन्नाथ के श्रीचरणों में आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image