मोदी सरकार के 12 साल पूरे, जशपुर में भाजपा का महा स्वच्छता अभियान; जिलेभर के मंडलों में उतरे कार्यकर्ता, दिया ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ का संदेश
ताजा खबरें


बड़ी खबर

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, जशपुर में भाजपा का महा स्वच्छता अभियान; जिलेभर के मंडलों में उतरे कार्यकर्ता, दिया ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ का संदेश

जशपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "बढ़ता भारत, बदलता भारत" जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को जशपुर जिले के सभी मंडलों में 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' के संकल्प के साथ विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत जिलेभर के मंडलों में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का आह्वान किया।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, मंदिर परिसरों, चौक-चौराहों एवं अन्य स्थानों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज पूरे देश में दिखाई दे रहे हैं। स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और विकसित भारत के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम के माध्यम से मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के सफल कार्यकाल का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की भी जानकारी दी गई। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है तथा स्वच्छ भारत अभियान इस परिवर्तन का महत्वपूर्ण आधार बना है।

जिले के सभी मंडलों में आयोजित इस विशेष अभियान में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों में उपस्थित रहे और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने दी। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा जिलेभर में सेवा, सुशासन और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी मंडलों में सफलतापूर्वक विशेष स्वच्छता अभियान संपन्न हुआ।

Leave Your Comment

Click to reload image