जशपुर में भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने की तैयारी : सोशल मीडिया से लेकर बूथ प्रबंधन तक युवा मोर्चा को मिली नई ताकत, जशपुर भाजपा संगठन ने घोषित की नई टीम


जशपुर 17 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने और युवाओं को सक्रिय भूमिका में लाने के उद्देश्य से युवा मोर्चा मंडल कार्यसमिति की भव्य घोषणा की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है।
यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय के मार्गदर्शन तथा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशानुसार की गई। वहीं स्थानीय स्तर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, जशपुर शहर मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार विजय आदित्य जूदेव की सहमति से मंडल कार्यसमिति का गठन किया गया।
घोषित कार्यसमिति में कई युवा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। दीपक सिंह एवं आकाश भगत को सचिव (राइड) की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर रवि गुप्ता, नीलेश मुंडा, हेमराज सिंह, ऋषभ गुप्ता एवं कृष्ण मोहन तिवारी को शामिल किया गया है। मंत्री पद पर विक्रम साय, विक्रांत कश्यप, आशीष गुप्ता (टीनू), नंदकिशोर कच्छप एवं मोहम्मद शहनवाज को नियुक्त किया गया है। विशेषाधिकार प्राप्त सदस्य के रूप में विवेक गुप्ता एवं राजेंद्र अम्बष्ट को स्थान मिला है। कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दयानंद यादव को सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी के रूप में मोहित प्रकाश एवं सत्यम मिश्रा को नियुक्त किया गया है जबकि सह-प्रभारी सूरज नारायण सिंह बनाए गए हैं। सोशल मीडिया टीम में दीपक गुप्ता (अक्कू), सोनू ताम्रकार एवं सोनू गुप्ता को शामिल किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह देखा गया और इसे संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में युवा मोर्चा की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
