भेलवाटोली में उमड़ा जनसैलाब — संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती बनी आस्था, एकता और जागरूकता का ऐतिहासिक पर्व
ताजा खबरें


बड़ी खबर

भेलवाटोली में उमड़ा जनसैलाब — संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती बनी आस्था, एकता और जागरूकता का ऐतिहासिक पर्व

नारायणपुर/ कुनकुरी। कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बंदरचुआं स्थित भेलवाटोली में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग सहित जशपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों से समाज के हजारों लोग शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक और सामाजिक उत्साह से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि सेन जी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सर्व नाई सेन समाज सरगुजा संभाग अध्यक्ष श्री पारस नाथ ठाकुर जी उपस्थित रहे। उनके साथ महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा ठाकुर जी, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अर्जुन ठाकुर जी, सैलून संघ सरगुजा संभाग अध्यक्ष श्री राकेश कुमार ठाकुर जी, वरिष्ठ संरक्षक श्री राम चरित्र ठाकुर जी एवं युवा नेता प्रकाश ठाकुर जी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला संगठन के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष श्री उमा शंकर ठाकुर जी, वरिष्ठ संरक्षक श्री बद्रीनाथ श्रीवास जी, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रकाश ठाकुर जी, कोषाध्यक्ष श्री हरिहर ठाकुर जी, जिला सचिव श्री चंदन ठाकुर जी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती माया देवी श्रीवास जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संजू श्रीवास जी, सचिव श्रीमती शांति श्रीवास जी सहित युवा एवं सैलून संघ के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

इसके अलावा दुलदुला, कांसाबेल, फरसाबहार, पत्थलगांव, मनोरा सहित विभिन्न ब्लॉकों से आए प्रतिनिधियों और समाज के लोगों की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने एकजुट होकर समाज की एकता का परिचय दिया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री पारस नाथ ठाकुर जी ने कहा कि “सत्य और परिश्रम के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति ही समाज में सम्मान और सफलता प्राप्त करता है।” उन्होंने समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने और शिक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा ठाकुर जी ने अपने संबोधन में कहा कि “समाज में अहंकार का कोई स्थान नहीं होना चाहिए, हमें प्रेम, सहयोग और सद्भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”

सैलून संघ सरगुजा संभाग अध्यक्ष श्री राकेश कुमार ठाकुर जी ने संत सेन जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “उन्होंने अपने कर्म और सादगी से पूरे समाज को एक नई दिशा दी, हमें भी उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज को आगे बढ़ाना है तो शिक्षा और एकता ही सबसे बड़ा हथियार है।

कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में अनुशासन और व्यवस्था सराहनीय रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भेलवाटोली के मेवा लाल श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, सोनसाय श्रीवास, काशीनाथ श्रीवास, बूंदे श्रीवास, कृष्णा श्रीवास, गुरुदयाल श्रीवास, संतोष श्रीवास सहित अनेक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।

Leave Your Comment

Click to reload image