मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का 17 अप्रैल को जशपुर प्रवास संभावित,कलेक्टर श्री व्यास एवं एसएसपी श्री सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा
ताजा खबरें


बड़ी खबर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का 17 अप्रैल को जशपुर प्रवास संभावित,कलेक्टर श्री व्यास एवं एसएसपी श्री सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा

जशपुरनगर 14 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 17 अप्रैल को जशपुर प्रवास संभावित है। मुख्यमंत्री श्री साय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अंतर्गत राज्य को पीएमजीएसवाय के तहत नए स्वीकृत सड़को का भूमिपूजन प्रस्तावित है। साथ ही जशपुर में बुजुर्गों के डे केयर यूनिट के रूप में विकसित किए गए नवनिर्मित सियान गुड़ी का भी लोकार्पण प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां जिला प्रशासन ने तेज कर दी हैं। इस संबंध में आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह ने रणजीता स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संबंधित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन की सभी तैयारी समय सीमा में पूर्ण कर कार्यक्रम के सफल आयोजन के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसएसपी ने कार्यक्रम में आमजन की बैठक व्यवस्था, आवागमन, पंडाल निर्माण, पेयजल, शौचालय, लाइटिंग, माइक, मंच सजावट एवं सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

        कलेक्टर श्री व्यास ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दें। साथ ही समुचित कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध रूप से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात कलेक्टर, एसएसपी एवं अन्य अधिकारियों ने भागलपुर रोड स्थित रणजीता स्टेडियम के पीछे विकसित किए गए सियान गुड़ी का भी निरीक्षण किया। यह केंद्र बुजुर्गों के लिए डे-केयर सुविधा के रूप में विकसित किया गया है, जहां योग, मनोरंजन, पुस्तकालय एवं कौशल विकास जैसी गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा इस सियान गुड़ी के लोकार्पण भी प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक फड़तरे, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image