कुनकुरी के सलियाटोली में भाजपा स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फहराया ध्वज, कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की असली ताकत
नारायणपुर/ 07 अफ़्रैल 2026 । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कुनकुरी ग्रामीण मंडल के सलियाटोली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पार्टी का ध्वजारोहण किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के मूल सिद्धांतों और संगठन की ताकत पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा मिष्ठान वितरण कर स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने उन अनगिनत कार्यकर्ताओं को भी याद किया, जिनके त्याग और बलिदान ने दशकों में पार्टी को मजबूत आधार प्रदान किया।

इस कार्यक्रम को लेकर कुनकुरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो आज जिस मुकाम पर पहुंची है, वह करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत और तपस्या का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गुमनाम कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से भाजपा आज वटवृक्ष बन चुकी है, जिसकी छांव देश के 140 करोड़ लोगों को मिल रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे बताया कि एक समय भाजपा की दो सीटों पर कांग्रेस उपहास करती थी, लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस स्वार्थ की राजनीति करती है, जबकि भाजपा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है और देश को मजबूत दिशा देने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव जी,पद्मश्री श्री जगेश्वर यादव जी, ग्रामीण मंडल के प्रभारी श्री उपेंद्र यादव जी, जिला मंत्री श्री संतोष सहाय जी ,जशपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव जी, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बडाइक अनूप नारायण जी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता सिंह जी, श्रीमती मलिता बाई जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय जी, जनपद उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव जी , कुनकुरी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष श्री उमेश यादव जी, महामंत्री शंकर यादव जी, महामंत्री शिव शंकर सिंह जी, पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गौरव यादव जी, बीडीसी संतोष यादव जी ,बीडीसी श्रीमती भारती भगत जी, श्रीमती संतोषी बंदे जी, श्री प्रदीप यादव जी, श्री हेमंत यादव जी,टिकेश्वर यादव जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री बंशीधर साहू जी, श्री मनबहाल राम जी, श्री संतु राम जी ,श्री शिवनाथ साय जी,श्री हिरानाथ चौहान जी, श्री भोकरो राम जी,श्री सुख चरण राम जी, श्री फिरन राम भगत जी श्री निराकार यादव जी,श्री बुधनाथ राम जी, श्री लालदेव राम जी, श्री गंगा राम जी,श्री सोनसाय राम जी, श्रीअमर राम जी,श्री रूधन राम जी, युवा मोर्चा के श्रीमयंक सहाय जी ,श्री अरुण मोहंती जी, श्री सुरजीत सिंह जी, श्री उतम विश्वकर्मा जी ,श्री प्रमोद यादव जी, श्री मयंक चौहान जी एवं ग्रामीण मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
