दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 25 मार्च को,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में होगी आयोजित
ताजा खबरें


बड़ी खबर

दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 25 मार्च को,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में होगी आयोजित


जशपुरनगर, 23 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के हित में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन 25 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। इस शिविर में जनपद पंचायत कुनकुरी अंतर्गत सभी दिव्यांगजनों का  प्रमाणीकरण तथा पूर्व में जारी प्रमाणपत्रों का नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।
   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में उपस्थित होने वाले हितग्राही आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार नम्बर में रजिस्टर्ड मोबाईल (जिसमें ओटीपी आता हो), फोटोग्राफ (जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो) जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करे। साथ ही, जिन हितग्राहियों के आधार से लिंक मोबाइल नंबर को अपडेट करने की आवश्यकता है, वे पूर्व में ही नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा लें।

Leave Your Comment

Click to reload image