जशपुर में बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव: 118 सेक्टर आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘बाल मैत्री कार्यक्रम’ से खेल-खेल में हुआ बौद्धिक विकास, स्कूल से पहले ही बच्चों में बढ़ी सीखने की रुचि
ताजा खबरें


बड़ी खबर

जशपुर में बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव: 118 सेक्टर आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘बाल मैत्री कार्यक्रम’ से खेल-खेल में हुआ बौद्धिक विकास, स्कूल से पहले ही बच्चों में बढ़ी सीखने की रुचि

जशपुर 21 मार्च 2026/ महिला बाल विकास विभाग द्वारा विगत दिवस जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अजय शर्मा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में  जशपुर के अंतर्गत सभी 17 परियोजनाओं के 118 सेक्टर के आंगनबाडी केन्दों में बाल मैत्री कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जिसमें आंगनबाडी केन्द्रों के 04 से 06 वर्ष के बच्चों को केन्द्र के निकटतम प्राथमिक शालाओं का एक दिवसीय भ्रमण करवाया गया।

आंगनबाडी केन्द्रों मे बच्चों को सहज एवं अनौपचारिक वातावरण में खेल आधारित गतिविधयों के माध्यम से शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त होती है। 

आंगनबाडी से शाला में ट्राजिंशन में प्रथम वर्ष में बच्चो को विद्यालय आने नियम समझाने तथा भाषा के प्रयोग में कठिनाई होने शालेय शिक्षा के प्रति अरूचि होने आदि संभावना को देखते हुए उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आंगनबाडी केन्द्रों से प्राथमिक शाला में बच्चो के सुगम ट्रांजिशन हेतु Buddy Buddy (बाल मैत्री) कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। Buddy Buddy (बाल मैत्री) कार्यक्रम आंगनबाडी  प्राथमिक विद्यालय आधारित पहल है जिसका मूल उद्देश्य आंगनबाडी केन्द्रों के छोटे बच्चो को विद्यालय के वातावरण हेतु सहज बनाना बच्चों में मित्रता सहयोग और आपसी समझ विकसित करना है।

Leave Your Comment

Click to reload image