मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जशपुर पहुंचे, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत
ताजा खबरें


बड़ी खबर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जशपुर पहुंचे, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुरनगर, 19 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जिला मुख्यालय जशपुर पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर  जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ विधायक श्रीमती गोमती साय भी पहुंची। स्वागत करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री राजू गुप्ता, श्री मुकेश शर्मा, सरगुजा संभाग के कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण शामिल थे।

Leave Your Comment

Click to reload image