फ्रंट फुट पर लड़कर पत्थलगांव में जीत का नया इतिहास लिखेंगे”— जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह जूदेव ने युवाओं में भरा उत्साह, संगठन विस्तार और एकता पर दिया विशेष जोर- बाइक रैली, पुष्पवर्षा और नारों से गूंजा पूरा शहर
जशपुर/पत्थलगांव/नारायणपुर : 17 फरवरी 2026 भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम पत्थलगांव आगमन पर नगर में अभूतपूर्व उत्साह और ऐतिहासिक स्वागत का दृश्य देखने को मिला। युवा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ अपने नए जिलाध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए यह संदेश दिया कि संगठन जिले में नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।
जिलाध्यक्ष के स्वागत को लेकर सुबह से ही युवाओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों को सजाया गया था और जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया। जैसे ही विजय आदित्य सिंह जूदेव पत्थलगांव पहुंचे, युवाओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और “भाजयुमो जिंदाबाद”, “विजय आदित्य सिंह जूदेव जिंदाबाद” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

सैकड़ों युवाओं की विशाल बाइक रैली ने दिखाया संगठन का दम
जिलाध्यक्ष के स्वागत में नगर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। बाइक रैली नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकली और पूरे नगर में संगठन की शक्ति और एकजुटता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था और हर कोई अपने नए नेतृत्व के प्रति विश्वास और समर्थन व्यक्त कर रहा था।
यह रैली केवल स्वागत कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि यह संगठन की मजबूती, सक्रियता और आने वाले समय में राजनीतिक रूप से सशक्त उपस्थिति का स्पष्ट संकेत भी थी।
तमता और लुड़ेग में कार्यकर्ताओं से मुलाकात, संगठन विस्तार पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
पत्थलगांव पहुंचने से पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने तमता एवं लुड़ेग का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं और युवाओं से मुलाकात कर संगठन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं और जब प्रत्येक बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन चुनाव में सफलता प्राप्त कर सकेगा।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं में भरा जोश, जीत का दिलाया संकल्प
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी और सभी को पूरी निष्ठा, समर्पण और रणनीति के साथ कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा, “हमें फ्रंट फुट पर लड़ना है और पत्थलगांव में जीत का नया इतिहास रचना है। पिछले चुनाव में युवाओं ने जिस तरह संघर्ष किया, उसी तरह अब और अधिक संगठित होकर कार्य करना होगा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।”
धर्म, समाज और विकास पर भी रखे अपने विचार
जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में धर्म और राजनीति के विषय पर भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जबकि राजनीति का उद्देश्य क्षेत्र का विकास, प्रशासनिक व्यवस्था और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने क्षेत्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
संगठन में नई ऊर्जा का संचार, युवाओं में दिखा विशेष उत्साह
जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर हुए इस ऐतिहासिक स्वागत से स्पष्ट है कि युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। युवाओं का उत्साह और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पत्थलगांव में हुए इस शक्ति प्रदर्शन ने यह संकेत दे दिया है कि संगठन अब नई रणनीति और मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सिंह, सुनील अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, रूप सिंह राठिया, कुंदन शर्मा, हिमांशु शर्मा, अरुण यादव, सौरभ शर्मा, सुनील गर्ग, करेश तिग्गा, सुदर्शन सिंह, रामकिशन यादव, महेश गुप्ता, कमलेश यादव, बंटी जटिया, नवीन यादव, भुवनेश्वरी यादव, सलमी निकुंज, सुचिता एक्का, उर्मिला पटेल, जीतू अग्रवाल, हेमंत पटेल, भागीरथी राठिया, दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
