महाशिवरात्रि पर श्री कालेश्वर महादेव मंदिर तामासिंगा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन,जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय हुए शामिल...
ताजा खबरें

बड़ी खबर

महाशिवरात्रि पर श्री कालेश्वर महादेव मंदिर तामासिंगा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन,जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय हुए शामिल...


कुनकुरी/ नारायणपुर 18 फरवरी 2026 :  ,जशपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री कालेश्वर महादेव मंदिर परिसर तामासिंगा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सालिक साय जिला पंचायत अध्यक्ष के करकमलों से हुआ।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशीला साय जनपद अध्यक्ष कुनकुरी, अनीता सिंह जिला पंचायत सदस्य, बालेश्वर यादव जनपद उपाध्यक्ष, आलोक सारथी जिला मंत्री, रवि यादव दोकड़ा मंडल अध्यक्ष तथा बालेश्वर चक्रेश उप सरपंच सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान नागपुरी कलाकारों द्वारा भक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान भी किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave Your Comment

Click to reload image