हाई ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर के चलते बिगड़ी श्रीमती रजनी होता की तबीयत, कलेक्टर के निर्देश पर जिला अस्पताल में तुरंत हुआ इलाज, अब पूरी तरह सुरक्षित
ताजा खबरें

बड़ी खबर

हाई ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर के चलते बिगड़ी श्रीमती रजनी होता की तबीयत, कलेक्टर के निर्देश पर जिला अस्पताल में तुरंत हुआ इलाज, अब पूरी तरह सुरक्षित

*जशपुरनगर 10 फरवरी 2026/* मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 फरवरी 2026 को शाम 09 बजे श्रीमती रजनी होता को श्री वेद प्रकाश तिवारी, श्री राजेश गुप्ता एवं अन्य लोगों के द्वारा जिला चिकित्सालय ठेला से लेकर आये एवं विडियाग्राफी कर रहे थे। मरीज का घर जिला चिकित्सालय जशपुर से महज 100 मीटर की दूरी पर रोड़ के दूसरे तरफ है। उनके द्वारा बताया गया कि 108 को बार-बार फोन लगाया गया परन्तु नहीं लगा। 
          कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तत्काल जिला अस्पताल जशपुर जाकर मरीज के संबंध में जानकारी ली, जिसमें ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर ईलाज प्रारंभ कर लिया गया था एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा स्वयं भी मरीज की जांच किया गया। मरीज को हाई ब्लड प्रेशर एवं हाई ब्लड शुगर हाने के कारण उनकी स्वास्थ्य खराब हुआ था, जो वर्तमान में ठीक है और ईलाज जारी है। 108 पर फोन नहीं लगने की शिकायत पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 108 पर कॉल किया गया, जो तुरन्त ही कनेक्ट हो गया एवं उनके द्वारा जानकारी दिया गया कि कभी-कभी पीक आवर में लाइन व्यस्त होने से फोन कनेक्ट नहीं होने जैसी दिक्कतें आती है।

Leave Your Comment

Click to reload image