Panchayat Chunav: नवरतन बंग बने उप सरपंच,पांच वोटों से जीता चुनाव तो ग्रामीणों ने मनाया जश्न,
ताजा खबरें


बड़ी खबर

Panchayat Chunav: नवरतन बंग बने उप सरपंच,पांच वोटों से जीता चुनाव तो ग्रामीणों ने मनाया जश्न,

नारायणपुर : कुनकुरी ब्लाक में आज पंचायतो में उप सरपंच पद के चुनाव लगभग सभी जगह सम्पन्न हो चुके है। नारायणपुर ग्राम पंचायत में भी उप सरपंच चुनाव सम्पन्न कराए गए,इस दौरान पंचों ने अपना वोट देकर उप सरपंच चुन लिया है।

     कुनकुरी जनपद पंचायत के नारायणपुर में  नवरतन बंग  ने उप सरपंच पद का चुनाव जीत लिया है। यहां के ग्राम पंचायत के पंचों ने एवं ग्रामीणों ने नवरतन बंग पर भरोसा किया है। यंहा दो प्रत्याशी होने पर चुनाव कराना पड़ा जिसमें नवरतन बंग विजय हुए है । ग्राम पंचायत में 18 पंच और एक वोट सरपंच के द्वारा डाली गई, जिसमें कुल 19 मतपत्र का उपयोग किया गया । नवरतन को 12 वोट और सनक राम को 7 वोट मिले। ज्यादा वोट मिलने पर श्री बंग को पीठासीन अधिकारी के द्वारा जीत का प्रमाण पत्र भेंट किया गया। नवरतन बंग की जीत से गांव के लोगों ने जमकर फटाखे फोड़ रंग गुलाल लगाकर उत्साह मनाया। लोगों ने उन्हें जीत की बधाई और शुभकामनाएं दीं

  इस गांव को जनपद पंचायत कुनकुरी की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक माना जाता है। मूलभूत सुविधाओं का विकास यहां बड़ा मुद्दा शुरू से रहा है। श्री बंग ने  जीत मिलने के बाद ग्रामीण मतदाताओं एवं पंचों का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गांव का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह गांव के विकास के साथ ही साथ जनता के दिलों में अपनी जगह बनाएंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image