मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में विकास कार्यों को लेकर प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी सख्त — शिलापट्ट गायब मिले तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, किसानों को केला-लीची और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर
ताजा खबरें


बड़ी खबर

मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में विकास कार्यों को लेकर प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी सख्त — शिलापट्ट गायब मिले तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, किसानों को केला-लीची और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

जशपुर 24 मई 2026/ वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारीयों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि जशपुर जिला मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के कारण सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने कार्यों को गंभीरता से लेकर समय सीमा में पूर्ण करें।

इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शोर्य प्रताप सिंह जुदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार डीएफओ श्री शशि कुमार,अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
 
प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बताया कि पिछले 10 सालों में जितने कार्यों स्वीकृत नहीं हुए है उतने कार्य जशपुर जिले के विकास कार्यों के लिए स्वीकृत किया गया है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ आपसी समन्वय बनाकर जिले के विकास के लिए कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि जिन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हो गया है उन शिलापट्ट को संबंधित गांव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करके एक छोटा कार्यक्रम आयोजित करके अनिवार्य रूप से लगवाने के निर्देश दिए हैं।


उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों की रहेगी और किसी भी अधिकारी का शिकायत मिलती है कि शिलापट्ट इधर उधर रखा गया है तो संबंधित अधिकारी पर निश्चित रूप से कार्यवाही होगी।
उन्होंने महिलाओं और किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक माह 1 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती है।
महिलाएं अपने बच्चों के भविष्य के उन राशि का उपयोग समृद्धि सुकन्या योजना के रूप में कर सकती हैं।
इसी प्रकार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए महतारी शक्ति ऋण योजना की भी सुविधा उपलब्ध कराया गया है जिसमें महिलाओं को बहुत कम ब्याज दर में 25 हजार की लोन की सुविधा उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए छोटी छोटी बचत उनके 18 वर्ष पूरे होने पर काम आएगा इसके साथ ब्याज के साथ एक मुश्त राशि का भी लाभ मिलता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य को गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल हैं।
प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने कृषि विभाग को किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ हितग्राहियों देने के लिए कहा और किसानों को मछली पालन, फलों की खेती केला, और लिची की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बताया कि जशपुर जिले में मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं का गंभीरता से पालन किया जा रहा है।

जशपुर जिले में मेडिकल कालेज, शासकीय नर्सिंग कॉलेज, शासकीय प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, क्रिटीकल केयर सेंटर, जशपुर में  बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए बनाए जा रहे सीएसआर मद से अखिल भारतीय कल्याण आश्रम द्वारा संचालित अस्पताल का निर्माण कार्य आदि अन्य कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सन्ना विकास खंड के ग्राम पंडरा पाठ में विशेष पिछड़ा जनजातीय पहाड़ी कोरवा बच्चों के लिए तीरंदाजी केन्द्र का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
इसी प्रकार कुनकुरी सलियाटोली में एडवेंचर स्पोर्ट्स मयाली का कार्य प्रारंभ किया गया है। 

इसी प्रकार कुनकुरी के अधोसंरचना के कार्य, जशपुर और कुनकुरी के नालंदा परिसर का कार्य शुरू कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि चौक चौराहों पर सी टीवी की आवश्यकता है इसके लगने से पुलिस विभाग को बड़ी सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जशपुर में हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत वाहन चलाने वालों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की जा रही है वर्तमान में 2000 अधिक लोगों का अपील वाला विडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार और सुझाव भी रखें।

प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बैठक में सुशासन तिहार, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, छत्तीसगढ़ राज्य आजीविका मिशन,वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग,समाज कल्याण,खादय विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, गृह निर्माण मंडल, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना, मत्स्य पालन, उद्यानिकी विभाग,खेल एवं युवा कल्याण विभाग,श्रम विभाग, और जशपुर जिले के मुख्य निर्माण कार्य की विस्तार से समीक्षा किए ‌।

Leave Your Comment

Click to reload image